चतुर्थ राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक आरके यादव ।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से त्रिवेदी इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी मुरादीपुर में चतुर्थ राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दांव पेच दिखाकर प्रतिद्वंदी को शिकस्त दिया। ग्रेपलिंग की फाइनल प्रतियोगिता रविवार को होगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक आरके यादव और बसपा सदर विधानसभा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी ने किया। ग्रेपलिंग फेडरेशन आफ इंडिया से रेफरी कमीशन के अध्यक्ष और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के आफीशियल मुल्तान सिंह ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत कराया।
प्री प्रतियोगिता में पहला मुकाबला बनारस के विशाल और गोरखपुर के आदर्श यादव के बीच कराया गया, जिसमें आदर्श यादव 4-12 से विजयी रहे। इसी प्रकार बस्ती के पंकज जैन और उन्नाव के अमित कुमार के बीच प्रतियोगिता हुई, इसमें 8-6 से पंकज विजयी रहे।
महिला खिलाड़ियों की भी प्रतियोगिता कराई गई। वाराणसी की संध्या और गोरखपुर की तनु पांडेय के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। 10-16 से तनु विजयी रहीं। इस मौके पर लक्ष्मण अवार्डी एवं महासचिव रविकांत मिश्रा, राधा रमण द्विवेदी, आसिफ मक सूद, शिवाकांत तिवारी मौजूद रहे।