फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार नहीं कर रही सहयोग- साध्वी

Thu, 16 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को गोद लिए गांव परसेढ़ा का दौरा किया। उन्होंने किसानों का हालचाल लेने के दौरान प्रदेश सरकार पर भड़ास निकालते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन


साथ ही फसल बर्बादी  पर मुआवजे में राज्य सरकार पर सहयोग न करने का आरोप लगाया।  कुएं से मिले किशोरी के शव पर खड़े हो रहे सवालों की तह तक जाने के लिए गृहमंत्री से मिलने और मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की बात कही।

दोपहर एक बजे साध्वी गांव पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने कुएं से बरामद हुई मृत किशोरी के शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद ने माना कि यह मामला केवल हत्या का नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कर रहे बकेवर के थानेदार से बात भी की।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच अधिकारी व ग्रामीणों की बात सुनने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने उक्त मामले की जांच सीबीआई से कराने की बात कही। ग्रामीणाें को आश्वस्त किया कि वह जल्द गृहमंत्री से मिल करके मामले की सीबीआई जांच कराने का वह अनुरोध करेंगी।

करीब पौन घंटा शोकाकुल परिवार के बीच समय देने के बाद दैवीय आपदा से सड़क पर आए किसानों का हाल जाना। उन्होंने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि मिल रहे मुआवजा का पैसा केंद्र सरकार का है।

यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस मामले में आगे नहीं आ रही है। सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी को मुआवजा दिलाया जाएगा। यह प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें