फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिल्ली के जंतर मंतर तक पहुंचा राज्य निर्माण आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने मंगलवार को जनसंवाद कार्यक्रम में बुंदेलखंड राज्य निर्माण आंदोलन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच फैला बुंदेलखंड क्षेत्र उपेक्षा, जल संकट, बेरोजगारी, पलायन और असमान विकास नीतियों का दंश झेल रहा है। इसका स्थायी समाधान पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण में ही निहित है। मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक आंदोलन हो चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य में फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, झांसी, जालौन उरई, ललितपुर तथा दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह और शिवपुरी सहित सभी जिले शामिल हो सकते हैं। देवव्रत त्रिपाठी ने बताया कि कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 पर 40 से 45 सेकंड में बुंदेलखंड राज्य की मांग रिकॉर्ड करा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें