फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीण आज देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। धाता ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पौली में इन दिनों बंदरों का आतंक है। आए दिन बुजुर्ग, बच्चे और युवाओं पर बंदर हमले कर घायल कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण बड़कू, याकूब अहमद, सत्यदेव मिश्रा ने बताया कि अब तक कई लोगों पर बंदर हमला कर जख्मी कर चुके हैं। ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश है। समस्या समाधान के लिए ग्रामीणों ने भाकियू टिकैत गुट के नेतृत्व में बुधवार को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पौली नहर पुल के पास धाता-विजयीपुर मुख्य मार्ग पर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें