फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कर्बला के शहीदों की याद में शिया समुदाय ने निकाला तीजे का मातमी जुलूस

विज्ञापन
फोटो-21-तीजा जुलूस में मौजूद अकीदतमंद। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला मलिकपुर स्थित इमामबारगाह शिया वक्फ हैदर बख्श से रविवार को मुतवल्ली सैय्यद अतहर हुसैन रिजवी उर्फ नवाब राजू फतेहपुरी एवं एजाज नकवी की देखरेख में मातमी जुलूस निकाला गया। यह जुलूस हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में तीजे के अवसर पर निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ कर्बला पहुंचकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

जुलूस से पूर्व इमामबारगाह में आयोजित मजलिस में सैय्यद असगर अब्बास नकवी ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन ने सत्य और इंसानियत की रक्षा के लिए 71 साथियों सहित 72 की कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि यह बलिदान भाईचारे, अमन और इंसानियत का संदेश देता है।
इसके बाद मातमी दस्ते के साथ अलम, ताजिए, ताबूत और जुलजनाह का जुलूस निकाला गयाष जुलूस मलिकपुर, बाकरगंज और लालूगंज होते हुए बारादरी के सामने स्थित कर्बला में पहुंचा। यहां अलविदाई नौहे के बाद जुलूस समाप्त हुआ। जुलूस में अंजुमन गुनचे नकविया मिर्जापुर के दस्ते के मेराज नकवी और तारिफ नकवी ने नौहाख्वानी कर माहौल को गमगीन कर दिया।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान अखाड़े दारों आरिफ, लल्लन, गोपी और अकील पहलवान ने बनेठी, तलवार और चकरी का प्रदर्शन कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। अकीदतमंदों ने ताजियों के साथ मन्नतें मांगी और नम आंखों से उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीओ बिंदकी गौरव कुमार, थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज बिंदेश कुमार गिरि सहित भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही।

फोटो-21-तीजा जुलूस में मौजूद अकीदतमंद। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें