फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बेनतीजा रही पालिका की बैठक

Sat, 01 Aug 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक का दूसरा दिन भी कोरम के अभाव में बेनतीजा रहा। बैठक में  तीन नामित समेत 12 सभासद मौजूद रहे, जबकि 19 सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया। चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी ने कहा कि दूसरे दिन बैठक में कोरम पूरा न होने पर विकास संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक गुरुवार को होनी थी, लेकिन विपक्षी सभासद निर्धारित एजेंडे से हटकर अपने निजी प्रस्ताव शामिल कराने की मांग को लेकर बैठक का बहिष्कार कर दिया था, जिससे पहले दिन नियमानुसार बैठक स्थगित करके शुक्रवार को दोबारा बैठक बुलाई गई। सुबह 10.30 बजे नगर पालिका परिषद में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैठक शुरू हुई। सभी सभासद बैठक सभाकक्ष में पहुंचे और उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाए। इसके बाद विपक्षी सभासदों ने बैठक के एजेंडे में अपने प्रस्ताव शामिल कराने के लिए दबाव बनाने लगे। चेयरमैन के मांग न मानने पर विपक्षी सभासद सदन से वाक आउट कर गए। कोरम के अभाव में फतेहपुर नगर को स्मार्ट सिटी में शामिल करने, संविदा सफाई कर्मचारियों की संविदा धनराशि पुनरीक्षित करने, नगर क्षेत्र के भवनों के कर निर्धारण हेतु अधिकार प्रदत्त करने, नगर क्षेत्र में जीआईएस प्रणाली लागू करने, नगर क्षेत्र के भवनों में स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू करने, नगर क्षेत्र में लगे नलकूपों के संचालन का आटोमेशन कराने, मार्गो की प्रकाश व्यवस्था का आटोमेशन कराने, नगर पालिका के वाहनों में जीपीएस लगाने, नगर पालिका कार्यालय की फर्स पर टायल्स लगाने आदि के प्रस्तावों पर चरचा करके बैठक की औपचारिकता पूरी की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती के साथ सभासद मुन्नालाल, जागेश्वर, शकुंतला, रामसिंह, सरोज देवी, पुत्तूलाल, मो. मारुफ, शमा परवीन, मो. आरिफ गुड्डा आदि मौजूद रहे।

 इंसेट
विकास में बाधक बन रहा विपक्ष-चेयरमैन
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी ने कहा कि सरकार फतेहपुर नगर को स्मार्ट सिटी बनाने पर विचार कर रही है। इसी का प्रस्ताव नगर पालिका परिषद से मांगा गया था। प्रस्ताव तैयार करने के लिए बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन विपक्षी सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करके शहर के विकास में बाधा पहुंचाने की कोशिश की है। विपक्षी सभासदों के प्रस्तावों को शामिल करने के लिए उन्होंने जल्द ही अगली बैठक में बुलाने का आश्वासन देकर सहयोग की अपील की थी, लेकिन विपक्षी अपनी जिद पर अड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें