विजयीपुर। ब्लाॅक के जगतपुर गांव स्थित खेल मैदान में जेपीएल सीजन थ्री क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को तीन मैच खेले गए। इसमें गढीवा, नवनीत इलेवन टेसाही और मनीष इलेवन सरौली खुर्द की टीम ने जीत दर्ज की। दबंग इलेवन कौशांबी को शिकस्त देकर सरौली की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
पहला मैच मोगरिहापुर और नवनीत इलेवन टेसाही के बीच खेला गया। नवनीत इलेवन टेसाही ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए जबकि मोगरिहापुर टीम 79 रन ही बना सकी। नवनीत इलेवन टेसाही की टीम 57 रनों से विजयी हुई। दूसरा मैच दबंग इलेवन कौशांबी और गढ़ीवा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़ीवा टीम ने 135 रन बनाए। 136 रन का लक्ष्य लेकर उतरी दबंग इलेवन कौशांबी की टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया।
तीसरा मैच मनीष इलेवन सरौली और दबंग इलेवन कौशांबी के बीच खेला गया। कौशांबी की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सरौली टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए। 102 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी दबंग इलेवन कौशांबी की टीम 90 रन ही बना सकी। नवनीत इलेवन टेसाही के शानू, दबंग इलेवन कौशांबी के आयान त्रिपाठी व सरौली के राहुल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। यहां पर देवनाथ यादव, पूर्व प्रधान संजय सिंह, पंकज सिंह, ओझा सिंह, रविराज सिंह, पंकज यादव, बउवा आदि मौजूद रहे।