फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: साध्वी और विधायक ने पूर्व मंडल अध्यक्ष के परिजन को ढाढ़स बंधाया

विज्ञापन
फोटो-16- बिरनई में पत्नी एवं परिजनों को ढांढस बंधाती साध्वी निरंजन ज्योति एवं विधायक। संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर भर्ती दो- दो मरीज। संवाद
विज्ञापन
अमौली। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति और विधायक राजेंद्र सिंह पटेल शनिवार को बिरनई गांव पहुंचे। उन्होंने सड़क दुर्घटना में दिवंगत पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर अवस्थी के परिजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन

साध्वी और विधायक ने गौरीशंकर की पार्टी के प्रति निष्ठा को अपूरणीय क्षति बताया। गौरीशंकर की पत्नी रामा अवस्थी ने इलाज में लापरवाही का दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि हादसा के बाद किसी ने सूचना नहीं दी और न ही अस्पताल पहुंचाया।
बच्चों ने अपने साधन से अस्पताल पहुंचाया जबकि पुलिस ने दूसरे घायल को पहुंचाया। बेटे गोविंद और देवेश ने सीएचसी में समुचित इलाज न होने की शिकायत की। साध्वी और विधायक ने लापरवाह स्टाफ पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी सहित कई लोग मौजूद रहे।

फोटो-16- बिरनई में पत्नी एवं परिजनों को ढांढस बंधाती साध्वी निरंजन ज्योति एवं विधायक। संवाद- फोटो : ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर भर्ती दो- दो मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें