फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रॉयल इंडियन एयरफोर्स ही आजादी के बाद कहलाई वायुसेना

विज्ञापन
फोटो-03-बैठक में मौजूद पूर्व सैनिक उत्थान व लोक कल्याण समिति के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की ओर से बुधवार को कस्बे के साढ़ रोड स्थित यादव भवन में भारतीय वायुसेना स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान स्वरूप वर्मा ने की, जबकि समिति अध्यक्ष रामकेश यादव मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन



रामकेश यादव ने कहा, भारतीय वायुसेना की स्थापना आठ अक्तूबर 1932 को हुई थी। स्वतंत्रता से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स कहा जाता था। इसे आजादी के बाद भारतीय वायुसेना नाम दिया गया। आज यह दुनिया की अग्रणी वायु सेनाओं में गिनी जाती है।

उन्होंने कारगिल युद्ध और पुलवामा हमले के बाद वायुसेना की निर्णायक कार्रवाई को सैन्य ताकत और तकनीकी श्रेष्ठता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर अनवर यादव, शिवगोपाल तिवारी, इंद्र कुशवाहा, महेंद्र पांडेय, रामकुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें