फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फरवरी की बढ़ती गर्मी से गेहूं की पैदावार पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फरवरी माह में औसत से अधिक तापमान गेहूं की फसल पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। तेज धूप के कारण खेतों की नमी तेजी से कम हो रही है। इससे दानों के विकास पर प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने पर गेहूं के दानों का विकास प्रभावित होने लगता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञ जगदीश चंद्र ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण फसल को पर्याप्त नमी की जरूरत है। यदि समय पर सिंचाई नहीं की गई तो दाने छोटे और हल्के रह जाएंगे। इससे उपज में कमी आ सकती है।
अधिक तापमान के चलते फसल समय से पहले पकने लगती है। इससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे नियमित अंतराल पर गेहूं की सिंचाई करें, ताकि खेतों में नमी बनी रहे और दानों का समुचित विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें