फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राम मंदिर के चढ़ावे की जिम्मेदारी शंकराचार्यों को सौंपी जाए

विज्ञापन
फोटो-24-कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
जयरामनगर। कलक्ट्रेट में बुधवार को कांग्रेसियों ने अयोध्या में कथित दान घोटाले के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि करोड़ों की चोरी का अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गई है। इससे सरकार की संलिप्तता प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि देश में सोमनाथ मंदिर से लेकर कई प्रतिष्ठित मंदिरों में भी चोरी और धन-संपत्ति गायब होने के मामले सामने आए हैं लेकिन सरकार जांच कराने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि किसी भी धर्म में चढ़ावे की चोरी महापाप है। इसलिए देश के चारों पीठों के शंकराचार्यों को राम मंदिर की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर की संपत्ति पर केवल भगवान राम का अधिकार है न कि भाजपा या किसी अन्य संगठन का।
विज्ञापन

इस मौके पर नेता शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, शोभा दुबे, हेमलता पटेल, शकीला बानो, पप्पी राजपूत, देवी प्रकाश दुबे, सैयद सहाब अली, राम शंकर शुक्ला, आशीष गौड़ आदि मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-24-कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें