फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पछताया पिता बोला- बेटे को जान से मारने की मंशा नहीं थी

विज्ञापन
फोटो-42-बिंदकी कोतवाली में पकड़ा गया रामखेलावन। स्रोत: पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
बिंदकी। मैं बेटे को जान से नहीं मारना चाहता था। वह मेरा अंश था। गुस्से में गोली चल गई। बेटे की मौत की जानकारी भी कई घंटे बाद मिली। उसके बाद मैं पूरी तरह टूट गया। मुझे अपने किए का बहुत अफसोस है। ये बातें रामखेलावन उर्फ रामविशाल ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार कीं।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को रामखेलावन उर्फ रामविशाल को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी दुनाली बंदूक बरामद कर शस्त्र के दुरुपयोग की भी धारा बढ़ाई है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी रामखेलावन ने बुधवार को विवाद के दौरान बेटे अवनीश और बहू मनीषा को गोली मार दी थी। अवनीश की मौत हो गई। मनीषा का इलाज चल रहा है। आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी मिथलेश का पैर फ्रैक्चर हो गया था। इलाज और देखभाल में बेटे-बहू ने सहयोग नहीं किया जिससे विवाद हुआ। आवेश में उसने पहले बहू पर और फिर बेटे के हाथ पर गोली चलाई। उसे लगा था कि बेटा बच जाएगा लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद वह गांव से भागकर एक रिश्तेदार के घर पहुंचा लेकिन किसी ने शरण नहीं दी। इसके बाद वह जंगलों में भटकता रहा। रास्ते में साइकिल खराब होने पर उसे छोड़ दिया। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपी को बिंदकी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बंदूक, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

फोटो-42-बिंदकी कोतवाली में पकड़ा गया रामखेलावन। स्रोत: पुलिस- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें