फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रैली की सफलता तय करेगी भविष्य’

Tue, 04 Aug 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की पांच अगस्त को प्रस्तावित साइकिल रैली की तैयारियों को लेकर जिला संगठन से लेकर हरेक कार्यकर्ता सक्रिय है। सोमवार को बिलंदा में सपाइयों ने बैठक करके रैली के रूट निर्धारण के साथ रैली के उद्देश्यों पर भी चरचा की। बैठक में पदाधिकारियों ने सफा कहा कि रैली की सफलता ही विधान सभा चुनाव का भविष्य तय करेगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता समाज सेवी बाबू शिवसरन सिंह यादव ने कहा कि रैली की सफलता को लेकर जिला संगठन पूरी तरह से गंभीर है। हर विधान सभावार बैठकें करके रैली की तैयारियों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा चुका है। रैली की सफलता मिशन 2017 की सफलता का भविष्य तय करेगी। इस लिए पार्टी समर्थक रैली को सफल बनाने में कोई कोर कसर न छोडे़ं। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी के उद्देश्य को सफल बनाने का काम करें। यह सफलता दोबारा अखिलेश सिंह यादव को मुख्यमंत्री को कुर्सी पर पहुंचाएगी। विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप लोधी ने कहा कि रैली की तैयारियों के लेकर बूथ और सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक करके दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इस मौके पर तनवीर हैदर, मोहम्मद अशफाक काजमी, शकील अकबर, जियाउद्दीन कुरैशी, मोहम्मद यूनुस, राजू आब्दी, अखिलेश श्रीवास्तव, गुलाब सिंह, रामनाथ, नंदकिशोर, रामनरायण पासवान, मुरली, धीरेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें