कल्याणपुर विकलांग जन समिति की बैठक में पदाधिकारियों ने विकलांगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया। बैठक के बाद प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप गया।
विकास भवन सभागार में जिलाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 2015-16 में चयनित लोहिया समग्र गांव में विकलांगों को पूर्व की भांति मिलने वाले तीन प्रतिशत आरक्षण दिलाए जाने की मांग की। बहुआ विकास खंड के बड़ा गांव मछरिया निवासी संगीता देवी, हसवा विकास खंड के सखियांव निवासी सुशांत सिंह चंदेल को लाभ दिलाने की मांग की गई। सदस्य चेतन लोधी ने बताया कि इंडियन गैस एजेंसी बीपीएल कार्डधारकों को गैस कनेक्शन देना शुरू किया था जिस पर कुछ साथियों के फार्म भर कर गैस एजेंसी में जमा किए थे लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं दिए गए। विकलांगों ने योजना को सक्रिय करते हुए पात्रों को लाभान्वित कराने की मांग की। संस्था प्रबंधक खुर्शीद अहमद ने बिंदकी तहसील की खाली जगह में ओम प्रकाश निवासी दरियापुर को संस्था का तहसील अध्यक्ष बनाया गया। सदस्यों ने मोहम्मद यूनुस द्वारा किए गए प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।