फोटो-29-पेड़ के नीचे पड़ा अजगर। संवाद
हुसैनगंज। थानक्षेत्र के लोहारी के मजरे मुराइन का पुरवा में सोमवर को अजगर दिखने पर ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन तक तक अजगर गायब हो गया।
पुरवा के पश्चिम में करीब 100 मीटर दूर चिरवल का पेड़ है। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ की जड़ में खांदी में करीब आठ फीट लंबा अजगर रहता है। गांव के अजय पाल मौर्य ने बताया कि सोमवार दोपहर धूप निकलने पर अजगर बाहर निकला था। सूचना पर वन दरोगा अनूप सिंह व वनकर्मी बृजेश मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अजगर गायब हो चुका था।