अल्लीपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियांव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में कुछ दिन पहले छात्रों के बीच हुए विवाद में एमबीबीएस 2025 के छात्रों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाया था। मामले की शिकायत कई जनप्रतिनिधियों से ई-मेल के जरिये भी की गई है।
शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य ने ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य डॉ संतोष, डॉ. शुभम, डॉ. पीयूष और डॉ. राम सिंह वर्मा से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि जांच में मामला संदिग्ध पाया गया है।
थानाध्यक्ष मलवां को एक पत्र लिखकर जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी लगभग पांच माह पहले चिकित्सा महाविद्यालय को इसी तरह के मामले में बदनाम करने का प्रयास किया गया था, जो की पूर्णतया झूठा निकला था।