बिंदकी। रोडवेज बस में यात्री की जेब काटकर तीन हजार रुपये निकालने वाले जेबकतरे को रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। शनिवार को कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बिंदकी से जोनिहा जा रही रोडवेज बस में ग्राम चरई थाना जाफरगंज निवासी सुरेंद्र बाबू यात्रा कर रहे थे। बस में सवारी के रूप में बैठे जेबकतरे ने उनकी जेब काटकर तीन हजार रुपये निकाल लिए थे। शक होने पर सुरेंद्र ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान संजीव उर्फ संदीप निवासी ग्राम अधारा, थाना सहायल जनपद औरैया, हाल पता छोटेलालपुर, कोतवाली बिंदकी के रूप में हुई। आरोपी के पास से चार फुल ब्लेड और एक हाफ ब्लेड बरामद हुई। कोतवाली पुलिस ने रविवार दोपहर आरोपी को जेल भेज दिया है।