फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लापता तीन छात्रों को एक घंटे में खोजकर पुलिस ने परिजन को सौंपा

विज्ञापन
फोटो-11-छात्रों के साथ मौजूद पुलिस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। स्कूल से घर लौटते समय लापता हुए तीन छात्रों को पुलिस ने खोजकर बुधवार रात परिजन के सुपुर्द कर दिया। चांदपुर थाना क्षेत्र के अवरजीपुर गांव निवासी मोहम्मद रफीक का पुत्र हुसैन (11) और भद्दूपुर गांव निवासी गुलशेर के पुत्र असद (10) और आबिद (8) बुधवार को स्कूल गए थे। छुट्टी के बाद घर नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर रफीक के ताऊ इमामी ने रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चांदपुर थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने छह टीमें गठित कर करीब 30 पुलिसकर्मियों को तलाश में लगाया। पुलिस ने करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान एक बुजुर्ग ने तीनों बच्चों को मऊदेव में पानी पीने के बाद जोनिहा की ओर जाते हुए देखने की जानकारी दी।
इसके आधार पर पुलिस ने करीब एक घंटे के भीतर जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी बस स्टॉप से तीनों छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के मिलने पर परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि तीनों छात्रों को सकुशल उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

फोटो-11-छात्रों के साथ मौजूद पुलिस। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें