फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस का मुखबिर ही संचालित कर रहा था तमंचा फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तमंचा फैक्टरी संचालन में अंतरजनपदीय एक बदमाश समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फैक्टरी से 10 तैयार तमंचे बरामद किए हैं। आरोपी शातिर मवेशी चोर है। कानपुर नगर और देहात में कई मुकदमे दर्ज हैं। इन दिनों आरोपी पुलिस का मुखबिर बन चुका था और चोरी छिपे असलहा फैक्टरी संचालित कर रहा था। पुलिस ने तमंचा खरीद कर जा रहे संदिग्ध को पकड़ा, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध हथियार बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कोतवाल अमित मिश्रा, एसएसआई संतोष सिंह ने बुधवार को लोधीगंज के पास शस्त्र फैक्ट्री से तमंचा खरीदकर आ रहे सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी मो. नसीम को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में नसीम ने शस्त्र फैक्टरी संचालित होने का ठिकाना बताया। उसकी निशानदेही पर टीम के साथ मिठ्ठनपुर नाका के पास जंगल में छापामारी की।
मौके पर असलहे बनाते हुसैनगंज थाने के जमरावां निवासी मो.राज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 10 तमंचे, अर्द्ध निर्मित पांच तमंचे, कारतूस, तमंचा बनाने के उपकरण फुंकनी, मशीन, ग्राइंडर बरामद किया है। आरोपी राज सक्रिय अपराधी है। उस पर कई मुकदमे हैं। करीब एक साल से पुलिस का खबरी बन गया था। इसी वजह से पुलिस भी उसकी क्रियाकलापों पर गौर नहीं कर रही थी। खबर है कि मुखबिर बनकर अपराधियों की पुलिस को खबर देता था। एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। इनके खिलाफ गुंडा, गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय अपराध मोहम्मद राज शातिर किस्म का मवेशी चोर है। उसके खिलाफ करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। दो साल पहले कोतवाली में चोरी और लूट के मुकदमे में जेल गया था। आरोपी राज के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा 2021 में कोतवाली में दर्ज हुआ था। हुसैनगंज थाने में 2021 में चोरी में पकड़ा गया था। 2017 में थरियांव थाने और 2018 में हथगाम थाने में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ 2020 में कानपुर घाटमपुर में बकरी चोरी, 2022 में महाराजपुर थाने, 2020 में कानपुर देहात के मूसानगर में चोरी, हत्या के प्रयास समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। इस तरह से कुल 17 मुकदमे हैं। उधर, नसीम के खिलाफ कोतवाली में हत्या, छेड़खानी, हत्या का प्रयास के दो मुकदमे, गैंगस्टर समेत सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें