फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कचहरी से लौट रहे बाइक सवार की लोडर की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कचहरी से तारीख के बाद घर जा रहे बाइक सवार की बुधवार को लोडर की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कसरेहटा गांव निवासी शशी प्रकाश (30) फतेहपुर कोर्ट से तारीख के बाद दोपहर को घर जा रहा था। हथगाव कस्बे के पास पहुंचा, तभी पीछे से लोडर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर युवक दूर गिरा। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। यहां डाक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी जून 2022 को शादी हुई थी। पति की मौत की खबर से पत्नी साधना का हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि लोडर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें