फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लाखों की लागत से बना खेल मैदान बना जंगल, खिलाड़ी परेशान

विज्ञापन
फोटो-13-खेल मैदान में खड़ी घासफूस। संवाद
विज्ञापन
खखरेरू। विजयीपुर ब्लाॅक की ग्राम सभा तक्कीपुर कठरिया में लाखों रुपये से बना खेल मैदान बदहाल होकर जंगल में तब्दील हो गया है। मैदान में घास और झाड़ियां उग आई हैं। इससे बच्चे और युवक खेत-खलिहानों में खेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

करीब ढाई हजार की आबादी वाले इस गांव में वर्ष 2022-23 में 20 लाख से खेल मैदान बनाया गया था। देखरेख के अभाव में मैदान पूरी तरह खराब हो गया है। घास और झाड़ियों के कारण जहरीले कीड़ों का खतरा बना रहता है। इससे बच्चे और युवा मैदान में जाने से डरते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि मैदान पर चार बैडमिंटन कोर्ट और दो वॉलीबॉल नेट पोल लगाए गए थे लेकिन अब खेल संसाधन गायब हैं। बच्चों के लिए लगाए गए झूले भी टूट चुके हैं और केवल ढांचा ही बचा है। इसके चलते बच्चे पेड़ों की डाल या घरों की छतों पर अस्थायी झूले लगाकर खेलते हैं।
विज्ञापन

गांव के दीपू पटेल, उत्सव त्रिपाठी, कुलदीप तिवारी, संदीप तिवारी, अतुल गुप्ता, गौरी द्विवेदी और कमलेश यादव ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से मैदान की यह स्थिति हुई है। ग्रामीणों ने मैदान की साफ-सफाई, सुरक्षा और खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्राम विकास अधिकारी आकाश द्विवेदी ने कहा कि कुछ दिन पहले मैदान की सफाई कराई गई थी। यदि दोबारा घास उगी है तो जल्द ही फिर से सफाई कराई जाएगी।

फोटो-13-खेल मैदान में खड़ी घासफूस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें