फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों की कागजों में मरम्मत दिखाना पड़ेगा भारी

Sat, 06 Jun 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नलकूपों की मरम्मत अब कागजों में दिखाना भारी पड़ेगा। काम हुआ की नहीं, इसकी जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। कलेक्ट्रेट सभागार मेें शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की बैठक हुई। बैठक में 109 सुधारात्क श्रेणी के नलकूपों में हुई मरम्मत की जांच कराने को टीम गठित की गई।
विज्ञापन

नलकूप विभाग के बंद पडे़ नलकूपों की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया। इसके पहले 12 जून तक नलकूप खंड के अधिकारी व बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार आख्या देंगे। जांच कमेटी के औचक निरीक्षण के दौरान नलकूपों में खामियां पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि गर्मी में पानी की अति आवश्यकता है। किसानों को समय से पानी उपलब्ध कराया जाए और तालाबों में पानी भरवाया जाए। समाज कल्याण अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि समाजवादी पेंशन की रिपोर्ट गांवों में जाकर तैयार करें, जिससे एक  भी पात्र पेंशन से अछूता न रहे। अगर कोई अपात्र पेंशन का लाभ ले रहा है तो चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करें। इस मौके पर सीडीओ भवानी सिंह, सीएमओ वीके पांडेय, नलकूप, सिंचाई, समाज कल्याण, पशुपालन, जल निगम, उद्यान, विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें