फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भ्रष्टाचार से बना 27 करोड़ का मुत्तौर-ललौली मार्ग उखड़ गया

Sun, 31 May 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे से मुत्तौर कोर्राकनक ललौली मार्ग बदहाल है। मार्च 2025 के अंत में 26.74 करोड़ की लागत से 9.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने कराया था। आज यह मार्ग चलने लायक नहीं है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन चार अभियंता सुरेंद्र कुमार, महेश, विनीत और प्रदीप राजपूत की देखरेख में मुत्तौर से लेकर ललौली तक कुल 9.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ था। इसमें कोर्राकनक गांव से ललौली तक करीब 4.8 किलोमीटर सड़क आरसीसी बनी है। मुत्तौर से कोर्राकनक तक पांच किलोमीटर सड़क डामर से बनाई गई है। मार्च 2025 के अंत में सड़क बनकर तैयार हुई है।
एक साल में ही सड़क जर्जर हो गई। इसमें लगाया गया डामर का लेप भी उखड़ने लगा है और मुत्तौर कस्बे से एक किलोमीटर सड़क पूरी तरह खस्ताहाल हो गई। कई जगह सड़क धंसकर बर्बाद होने की कगार पर है। ग्रामीण जीतू तिवारी, धर्मेश सिंह, अरविंद मिश्रा, महेश त्रिवेदी, सुशील त्रिवेदी, रोहित सिंह, राजू सिंह, पिंची सिंह, अभिषेक सिंह, अनुज सिंह, अवधेश कुमार ने सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें