फतेहपुर। नगर पालिका नाले-नालियों की सफाई कराने के बाद सिल्ट उठाना भूल गई है। पूरे शहर में कई-कई दिन ने सूखी सिल्ट वापस नाले में जाने के साथ सड़कों पर फैल रही है। इसके बावजूद नगर पालिका को सिल्ट उठाने की परवाह नहीं है। शायद नगर पालिका बारिश का इंतजार कर रही है, जिससे बारिश के पानी के साथ सिल्ट बह जाए और उठान कराने से बचा जा सके।
शहर में एक मीटर तक या इससे कम चौड़ाई वाले नालों की सिल्ट सफाई नगर पालिका कर रही है। मजदूरों ने नालों की सिल्ट निकालकर बाहर डंप कर दिया है, लेकिन इसे उठाने वाला कोई नहीं है। यह समस्या खास तौर पर आबादी के मध्य की है। आवास विकास कालोनी की कई सड़कों पर सिल्ट डंप है। सिल्ट सूखकर नाल में जाने के सड़कों पर फैल रही है। यह स्थिति कोई एक सडक़ की नहीं है। वर्मा चौराहा से ज्वालागंज मुख्य मार्ग, गढ़ीवा के मध्यष राधानगर नई बस्ती में सिल्ट डंप है।
.................
दरवाजों पर डंप है सिल्ट
फोटो-4-शिवम
शहर के रेलबाजार निवासी शिवम का कहना है कि नगर पालिका ने नालों की सिल्ट निकालकर लोगों के दरवाजे पर डंप कर दिया है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सिल्ट का उठान नहीं किया गया है।
.................
सूखने के बाद भी नहीं उठाई
फोटो-5-अभिनव
शहर के वर्मा चौराहा निवासी अभिनव का कहना है कि नालों से निकाली गई सूखने के बावजूद नगर पालिका उठान नहीं करा रही है। सूखी सिल्ट नालों में गिर रही है। कुछ सिल्ट सड़कों पर बिखर रही है। बारिश में यही सिल्ट वापस नाले में चली जाएगी। ऐसे जल्द से जल्द सिल्ट का उठान कराने की जरूरत है।
......................
बयान:-
नाले और नालियों से निकली सिल्ट काे जल्द उठाने केे निर्देश दिए हैं। मंगलवार से सिल्ट निकलने वाली सड़कों की निगरानी करेंगे। उठान में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
रविंद्र कुमार, ईओ नगर पालिका
.....................