खागा। विधायक कृष्णा पासवान ने बृहस्पतिवार को खागा विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का दौरा किया। बीएलओ से फाॅर्म भरने की स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने मंडल प्रभारी आशुतोष त्रिवेदी और एसआईआर के विधानसभा संयोजक विमलेश पांडेय के साथ ऐरायां विकास खंड के कक्ष एक और दो में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य का देखा।