किशनपुर। थाना क्षेत्र की एक युवती बृहस्पतिवार को प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। मामला किशनपुर थाने तक पहुंच गया। देर शाम युवक ने युवती से शादी के लिए हामी भर दी। इस पर दोनों घर लौट गए।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कुछ माह पहले बहलाकर दिल्ली ले गया। यहां उसने शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। चार माह की गर्भवती होने के बाद युवती ने शादी की मांग की लेकिन युवक आनाकानी करने लगा। युवती को बिना बताए गांव लौट आया।
युवती प्रेमी की तलाश में उसके गांव पहुंची और शादी की बात कहकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवक को थाने बुलाया। काफी देर तक हंगामा चला। किशनपुर थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि दोनों शादी के लिए राजी हो गए हैं। आपस में समझौता कर घर लौट गए।