फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी तौल की शिकायत पर पहुंची विधायक केंद्र प्रभारी पर भड़कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धान खरीद की स्थिति सुधरती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने धान खरीद केंद्र पर बिचौलिये से धान खरीदते पकड़ा तो शनिवार को खागा विधायक कृष्णा पासवान से किसानों ने धीमी तौल और केंद्र पर बोरे न होने की शिकायत की। धाता पहुंचीं विधायक ने केंद्र प्रभारी को जमकर फटकारा। उन्होंने प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ सत्यप्रकाश को फोन किया और कहा कि केंद्र पर काटों की संख्या बढ़ाएं और बोरों की व्यवस्था जल्द से जल्द कराएं।
विज्ञापन

धाता क्रय केंद्र में धान खरीद की धीमी रफ्तार की सूचना पर खागा विधायक कृष्णा पासवान शनिवार की दोपहर मौके पर पहुंचीं। किसानों ने उनसे कहा कि वह केंद्र में कम से कम तीन कांटों की व्यवस्था कराएं, बोरे की उपलब्धता व एक और राइस मिल को केंद्र से जोड़ने के लिए प्रयास करें। इससे किसानों को राहत मिल सकती है। खागा विधायक ने मौके से ही प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ को फोन करके समस्या से अवगत कराया और केंद्र में कांटे बढ़ाने और बोरों की व्यवस्था कराने के लिए कहा। केंद्र प्रभारी से तौल में तेजी लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें