फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी फैलाने वाले 13 दुकानदारों का चालान

Sat, 06 Aug 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
सदर अस्पताल के समीप गंदगी फैलाने वालों का चालान काटते नगर पालिका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद ने सदर अस्पताल के सामने गंदगी फैलाने वाले 13 दुकानदारों से 410 रुपये आर्थिक दंड वसूल किया। सफाई निरीक्षक आबिद अली ने दुकानदारों को डस्टबिन में ही गंदगी फेंकने की हिदायत दी। शनिवार को भी यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन



सदर अस्पताल की बाउंड्री के बाहर ठेला लगाकर दुकानदार विभिन्न खानपान की सामग्री बेचते हैं, इनके खिलाफ नगर पालिका परिषद ने अभियान चलाया। डस्टबिन विहीन दुकानदारों से 50 रुपये तथा डस्टबिन से बाहर गंदगी फेंकने वाले दुकानदारों से 20 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया।


इन दुकानदारों में अंसार, सुनील, परवेज, अब्दुल वहीद, जसवंत, नबी, सुनील कुमार, सतीश, रामसिंह, मोहम्मद बाबा, खुर्शीद, सुशील हैं। सफाई निरीक्षक आबिद अली ने बताया कि सभी ठेलों में स्वच्छ फतेहपुर का स्ट्रीकर भी लगाया गया है। सभी को हिदायत दी गई है, कोई भी दुकानदार किसी तरह की गंदगी डस्टबिन के बाहर नहीं फेंकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें