फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विवाहिता को घर से निकाल दूसरी महिला को बनाया पत्नी

Tue, 30 May 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पति समेत सात ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर निवासी मनोज सिंह की पुत्री सोनी देवी की शादी 20 मई 2022 को बृजमोहन पुत्र राजकुमार उर्फ बाबू, निवासी भगवानपुर थाना गाजीपुर के साथ हुई थी। मनोज का आरोप है कि शादी के बाद से सोनी से दहेज में तीन लाख रुपये लाने की मांग रखी जाने लगी। वह पांच जून को चौथी लेने गया। जहां बेटी के ससुर राजकुमार, सास तुलसी देवी, पति बृजमोहन, जेठ राहुल, जेठानी रेखा देवी, ननद विमला, नंदोई धीरेंद्र उर्फ नेता ने एक राय होकर रुपये मांगे। असमर्थता जताने पर गालीगलौज की। ससुरालीजनों ने बेटी को चौथी पर विदा नहीं किया। इसके बाद नागपंचमी पर्व पर बेटी की ससुराल त्योहार लेकर गया। उनसे रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर ससुरालीजनों ने पुत्री को मारा पीटा और जेवर छीनकर उसके साथ भेज दिया। कुछ दिन पहले पता लगा कि दामाद ने किसी दूसरी महिला को पत्नी के रूप में रखा है। उसने समधी राजकुमार से पूछताछ की। वह उनसे उल्टे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें