फतेहपुर। घर पर पथराव, तोड़फोड़ और बवाल के मामले में 13 उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज रामानगर निवासी श्रवण शुक्ला की पत्नी अंजू शुक्ला ने बताया कि दरवाजे पर 24 मई की रात करीब 11 बजे मयंक मिश्रा, उसका भाई हर्ष मिश्रा, अनुभव तिवारी और 10 अन्य लोग बेटे अमन से खुन्नस के कारण आए। गेट पीटकर गाली-गलौज के बाद पथराव किया। इसके बाद मयंक समेत सारे लोग दोबारा रात करीब ढाई बजे आ धमके। गेट खोलकर घर के अंदर आ गए। विरोध करने पर उस पर तमंचे की बट से हमला किया। बीचबचाव में पुत्र अनुराग और अमन को पीटकर जान से मारने की धमकी दी। पथराव कर उनकी कार के शीशे तोड़ डाले। गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि जांच के बाद रविवार रात आरोपियों पर तोड़फोड़, बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।