फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप ने कम की सर्दी, मिली राहत

Thu, 15 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सुबह साइकिल से स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में एक पखवारे के बाद बदलाव हुआ। बुधवार को सूरज निकलते ही कोहरे की धुंध खत्म हो गई। धूप से लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर को चटख धूप से सर्दी काफी कम हो गई। लोग बिना स्वेटर, जाकेट के ही बाजार में खरीदारी करते दिखाई दिए। हालांकि शाम होते ही सर्दी बढ़ गई।
विज्ञापन


सुबह ठंड से बचने के लिए स्कूली बच्चे स्वेटर, जाकेट और टोपी पहनकर सड़क पर जाते दिखाई दिए। हालांकि रोज की तुलना में सर्दी का अहसास कम होने से सड़कों पर स्कूली बच्चे उछलकूद करते दिखाई दिए। स्कूल के मैदान, आईटीआई मैदान में बच्चे क्रिकेट खेलते रहे। खेल के मैदान में बच्चों के साथ दर्शकों की भीड़ जुटी रही। धूप होने का असर बाजारों में भी दिखाई दिया। शहर के माल व अन्य बाजार में लोग खरीदारी करते दिखाई दिए।

दिन भर चहल-पहल रही। बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने भी राहत महसूस की। रोडवेज बसों का भी समय से संचालन होता रहा। मजदूर भी सुबह ही काम पर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें