फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर छोड़कर निकले प्रेमी युगल ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के पास गुरुवार को प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को खबर दी। इलाज के बाद दोनों को परिजन घर ले गए।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के 22 वर्षीय युवक का 20 वर्षीय युवती से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग है। युवक ने बताया कि शादी के लिए उसके घरवाले राजी नहीं है। इसी वजह से दोनों बुधवार शाम घर से बिना बताए निकले थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के पास सुबह दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों के साथ ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंचे। हालत में सुधार आने पर परिजन दोनों को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें