फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला को अचेत कर जेवर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला को अचेत करने के बाद बाइक सवार टप्पेबाज जेवर लेकर भाग निकले। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। ललौली थाने के महाखेड़ा के अरविंद कुमार की पत्नी रीतू बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के छोटई का पुरवा मायके आई थी। वह बच्चे का इलाज कराने 12 नवंबर को फरीदपुर मोड़ पर गई थी। रास्ते में उसे अपाचे सवार दो युवक मिले। किसी गांव का पता पूछने लगे। उसके मना करने पर बच्चे को ठीक करने का झांसा दिया। उससे हाथ दिखाने को बोला। हाथ दिखाने पर सफेद पाउडर लगा दिया। पाउडर की वजह से हाथ का रंग बदल गया। हाथों को सूंघने पर वह अचेतावस्था में हो गई। कान से मंगलसूत्र, झुमकी व अन्य जेवरात चुराकर बाइक सवार भाग निकले। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें