फोटो-32- जग्गा को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते पदाधिकारी।स्रोत
अमौली। क्षेत्र के मंगलपुर टकौली में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को जहानाबाद और उत्तम क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें जहानाबाद टीम ने 21 रन से जीत दर्ज की।
जहानाबाद टीम के कप्तान खालिद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर में 127 रन बनाए। टीम की ओर से जेडी उर्फ जग्गा ने सर्वाधिक 22 रन का योगदान दिया।
जवाब में उतरी उत्तम क्रिकेट क्लब की टीम 106 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में हिमांशु ने 35 रन देकर अहम भूमिका निभाई। गौरव और पवन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
मैच के अंत में जहानाबाद टीम ने 21 रन से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए जेडी उर्फ जग्गा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर राजू, श्यामजी गोस्वामी, सूर्यभान, अर्पित, पंकज, संचित, अंश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
फोटो-32- जग्गा को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते पदाधिकारी।स्रोत