फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चाय पर चर्चा में पानी और नाली का मुद्दा छाया

Wed, 20 May 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। क्षेत्र के एकारी, टीसी, फरीदपुर और मिचकी गांवों में मंगलवार चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सदर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बैठक में अधूरी पाइप लाइन योजना और पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुख रहा।
विज्ञापन

एकारी गांव में ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पांच वर्षों से जलनिगम की पाइप लाइन का कार्य अधूरा पड़ा है। कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है। उन्हें दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी नाराजगी व्यक्त की। टीसी गांव के ग्रामीणों ने गंदे नाले की सफाई न होने की बात कही। उनका कहना था कि नाले की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखकर जल्द निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान बच्चा तिवारी, सुरेंद्र मौर्य, सुरेंद्र गौड़, प्रेम मौर्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें