फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विदाई के लिए गए ससुराली दो लाख नहीं मिलने पर महिला को पीटकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। विदाई के लिए आए ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटकर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मटिहा गांव निवासी रेशमा की शादी दो वर्ष पहले खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रभुनगर निवासी राहुल विश्वकर्मा से हुई थी। रेशमा ने बुधवार को थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि शादी के बाद से पति और ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते थे। इस पर वह मायके में आकर रहने लगी। मंगलवार को पति राहुल, बहन बीना देवी, मामा प्रदीप कुमार और कमलेश कुमार के साथ मायके आया।
विज्ञापन

विदाई के दौरान सभी ने दो लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर गाली गलौज की। पड़ोसियों के एकत्र होने पर सभी भाग निकले। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें