फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने साथियों संग हेड कांस्टेबल को पीटकर फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
फोटो 18-पुलिस कर्मियों से मारपीट करते आरोपी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि अब वे पुलिस पर भी सरेआम हमला करने से नहीं हिचक रहे। रविवार शाम बहुआ कस्बे में हिस्ट्रीशीटर शैलेंद्र सिंह उर्फ शैलू सिंह के बेटे लक्ष्य प्रताप सिंह ने अपने साथियों के साथ न सिर्फ एक युवक को पीटा, बल्कि बीच-बचाव को पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर हेड कांस्टेबल की वर्दी तक फाड़ डाली।
विज्ञापन

आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं।
कमलापुर निवासी सर्वेश तिवारी ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े सात बजे बहुआ दवा लेने गए थे। यहां बाइक हटाने को लेकर राजनगर निवासी लक्ष्य प्रताप और उसके तीन साथियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद चारों ने मिलकर उसे पीट दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी 6263 टीम के हेड कांस्टेबल चालक राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार और सिपाही नवनीत कुमार ने हालात संभालने की कोशिश की। तभी लक्ष्य प्रताप और उसके साथियों ने राजेश कुमार पर डंडे से हमला कर दिया, उन्हें जमीन पर पटक दिया और वर्दी फाड़ दी। अन्य पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी और धक्कामुक्की की गई।
विज्ञापन

बाद में चौकी प्रभारी सुमित नारायण और सिपाही नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। वीडियो बनाने पर हमलावरों ने उनके साथ भी अभद्रता की और भाग निकले।


एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

सर्वेश तिवारी और हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने लक्ष्य प्रताप सिंह, बहुआ निवासी किशन उर्फ कृष्णा, राधानगर निवासी ब्रजेश कछवाह और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा और एससी-एसटी एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज किए हैं। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


मनबढ़ लक्ष्य प्रताप की इलाके में दहशत
हिस्ट्रीशीटर शैलेंद्र सिंह उर्फ शैलू सिंह का बेटा लक्ष्य प्रताप पहले से ही क्षेत्र में दबंगई और आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात है। उसके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के कई मामले दर्ज हैं। वह अक्सर 10 से 15 साथियों के साथ कस्बे में घूमता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की घटना के समय भी पीआरवी टीम की मौजूदगी में उसने सर्वेश तिवारी की दोबारा पिटाई की, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें