फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सामान्य मौसम में बीता नौतपा का ताप, शाम को बरसे मेघ

विज्ञापन
फोटो-26-बारिश से सूना पड़ा पटेलनगर चौराहा। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। नौतपा का ताप सामान्य मौसम में बीत गया। मंगलवार से नौतपा नक्षत्र समाप्त हो जाएगा। नौतपा के आठवें दिन सोमवार को दिनभर बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा। शाम को करीब 10 से 15 मिनट हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इससे कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रही। वहीं उमसभरी गर्मी से राहत महसूस की गई। शाम के समय 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और कुछ ही देर में आसमान काले बादलों से ढक गया। इसके बाद बारिश शुरू हुई। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

फोटो-26-बारिश से सूना पड़ा पटेलनगर चौराहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें