फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रावण वध का मंचन देख श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान

विज्ञापन
फोटो-05-रामलीला में रावण वध का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
हसवा। कस्बे के रामलीला मैदान पर शुक्रवार रात रावण वध की लीला का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर सत्य की विजय और धर्म के संदेश को जीवंत किया। पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन




स्वामी चंद दास महाराज की कुटी के पास स्थित मैदान में करवा चौथ पर रावण वध की यह परंपरा पिछले 226 वर्षों से निभाई जा रही है। रामलीला में राम, लक्ष्मण, हनुमान, मेघनाथ, कुंभकरण और अंगद जैसे पात्रों का सजीव अभिनय दर्शकों को भाव विभोर कर गया।

अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, लक्ष्मण का मूर्छित होना और हनुमान की ओर से संजीवनी लाना हर दृश्य में उत्साह चरम पर रहा। लक्ष्मण ने मेघनाथ का और राम ने कुंभकरण और रावण का वध कर लंका विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें