फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नानी के साथ बाजार गई बच्ची बिछड़ी, पांच किमी दूर मिली

Mon, 25 Dec 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे में नानी के साथ बाजार करने आई पांच वर्षीय बच्ची बिछड़ गई। काफी देर बाद वह पांच किलोमीटर दूर एक पेट्रोल पंप के पास मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची को कोतवाली ले कर आई और परिजनों के सुपुर्द किया। साथ ही परिजनों को बच्ची का ध्यान रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

कानपुर जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र के बंगला परास गांव निवासी उमाकांत की पांच वर्षीय पुत्री मानवी इन दिनों बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव पारादान में नानी के घर पर है। रविवार को वह नानी ललिता देवी के साथ कस्बे की बाजार गई थी। बाजार करते समय अचानक मानवी बिछड़ गई। वह पैदल चलते-चलते खजुहा कस्बे के समीप पेट्रोल पंप पहुंच गई। वहां पहुंच कर वह रोने लगी। आसपास के लोगों ने अकेली बच्ची को रोता देख पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची को कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर उसने अपनी नानी के गांव का नाम बताया। जिस पर पुलिस ने पारादान गांव में लोगों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन कोतवाली पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने बच्ची उनके सुपुर्द कर दी। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों को बच्ची का ध्यान रखने की हिदायत दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें