फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर के बाहर से कार सवारों ने युवती को अगवा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। घर के बाहर से कार सवार युवती को अगवा कर ले गए। पुलिस से शिकायत पर भाई के मोबाइल पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री तीन जनवरी की शाम घर के बाहर बचा खाना रखने निकली थी। गाजीपुर थाना क्षेत्र के समियाना गांव निवासी अभय सिंह तीन साथियों के साथ कार से पहुंचा।
यहां पुत्री को घसीटकर कार से अगवा कर लिया। पुत्री की तलाश में बेटा अभय सिंह के घर समियाना पहुंचा। यहां अभय के भाई मानस सिंह उर्फ गोलू और अजय सिंह ने पुत्र के साथ गाली गलौज की। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


युवती और किशोरी को ले जाने की शिकायत
दो स्थानों से किशोरी और युवती को ले जाने की पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 30 दिसंबर से लापता है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि बिहार प्रांत का निवासी मोहम्मद समीर थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में रजाई भरने का काम करता है। समीर पुत्री को ले गया है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी सोमवार से लापता है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्री किसी बात से नाराज होकर घर से चली गई थी। आरोप है कि पुत्री को कोई ले गया है। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें