फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी से इन्कार पर युवती ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरु। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर रविवार को फंदे से लटक गई। परिजनों ने उसे फंदा काटकर उतारा और एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि युवती का गांव के रहने वाले सचिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। दोनों शादी को तैयार थे। युवक ने परिजनों के रिश्ते के लिए राजी नहीं होने का हवाला देकर शादी से मुकर गया। इस पर युवती कमरे में फंदे से लटक गई। अपराध निरीक्षक श्यामसुंदर यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर युवक पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर किन्नर की मौत
राधानगर थाना क्षेत्र के हरगनपुर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय किन्नर की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन पानी टंकी के पास रहने वाला किन्नर चंदा उर्फ राजपूत सिरोही शनिवार रात किसी काम से निकला था। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।

भाइयों ने युवक को पीटा
फतेहपुर। अशोथर थाना क्षेत्र के सभापुर निवासी संदीप यादव ने बताया कि वह शनिवार रात शहर जा रहा था। खैरहा के पास गांव के अचल ने भाई बिचल के साथ रंजिश में उससे गाली गलौज की। विरोध करने पर लात-घूंसों और डंडे से पीटकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन


किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 14 अगस्त से लापता है। किशोरी के मामा ने बताया कि काफी तलाश के बाद कोई पता नहीं लगा। मामा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें