तीनों मूल्यांकन केंद्रों के पहले दिन एक भी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं हो पाया। डीएचई मूल्यांकन की तैयारी बैठक में शामिल होने के बाद चलते बने।
सेवानिवृत्त 12 डीएचई के स्थान पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नई तैनाती कर दी है। उधर, अभी तक तीनों मूल्यांकन केंद्रों में 13 फीसदी उत्तर पुस्तिकायें नहीं पहुंच पाई हैं। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का सोमवार पहला दिन रहा।
इस दिन सभी डीएएचई को नमूने के तौर पर 20-20 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना था, लेकिन तीनों केंद्रों में डीएचई तैयारी बैठक में तो शामिल हुए, लेकिन बैठक समाप्त होते ही मूल्यांकन कक्षों में जाने के बजाय बाहर का रास्ता पकड़े।
बोर्ड ने 87 डीएचई में 12 सेवानिवृत्त शिक्षक लगा दिये थे, जिनके स्थान पर डीआईओएस ने सीनियर शिक्षकों की नियुक्ति कर दी है। उधर, मूल्यांकन ड्यूटी से बाहर वित्तपोषित स्कूलों के 187 शिक्षकों को डीआईओएस दफ्तर सोमवार को बुलाया गया था, जिसमें 97 शिक्षक गैरहाजिर रहे। डीआईओएस मोहम्मद रफीक ने बताया कि इन गैरहाजिर शिक्षकों को मंगलवार तक का आमद दर्ज कराने का समय दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।