फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास

Thu, 29 Oct 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अरे भइया आज तो बदली छाई है और हवा भी बहुत ठंडी चल रही है। सुबह सबेरे घर में आपस में लोग यही कहते नजर आए। तेजी से बदल रहे मौसम ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया है।
विज्ञापन


 
सुबह बारिश और दिनभर चली ठंडी हवाओं से सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। बुधवार को न्यूनतम 17 और अधिकतम 26 तापमान दर्ज किया गया। सुबह से ही सूर्य नारायण ने लोगों को दर्शन नहीं दिए और दिनभर बदली छाई रही।


बारिश होने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। घरों में बच्चे और बुजुर्ग भी ऊनी वस्त्रों में नजर आए। वहीं जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदार ठंडी से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें