धाता। बिजली नहीं आने से झल्लाए उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र में हंगामा काटा। दूसरे फीडर जाम को बंद कर लाइनमैनों के साथ मारपीट की गई। मामले में जेई अजय कुमार की ओर से थाने में शिकायत की गई है।
धाता कस्बा क्षेत्र की आपूर्ति बंद होने पर मंगलवार रात करीब दो बजे कस्बे के ग्रामीणों की भीड़ उपकेंद्र पहुंची। हंगामा काटकर जाम लगाकर फीडर में चालू आपूर्ति बंद कराई। लाइनमैन अनूप सिंह व बिरजीवन सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। मामले को लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने अवर अभियंता अजय कुमार से कार्रवाई की मांग की। अवर अभियंता अजय कुमार ने थाने में तहरीर दी है। विद्युत कर्मचारियों ने शाम तक आरोपियों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।