फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी में तमंचा सटा किसान ने मार ली गोली

Sun, 27 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
थरियांव थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की रात किसान किशनपाल (38) ने कमरा बंद कर कनपटी में गोली मारकर जान दे दी। आवाज सुन परिजन पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन


टेक्सारी बुजुर्ग गांव निवासी किशनपाल अकेले रहकर किसानी कर जीवन यापन करता था। उनके भाई राजेंद्र लोधी ने बताया कि करीब 17-18 साल पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ सालों बाद ही भाभी घर छोड़कर चली गई। एक बेटा संजय है। संजय गुवाहाटी में भट्ठा मजदूरी करता है।

शुक्रवार शाम भाई गांव वालों से होली मिलकर घर लौटे थे। शराब के नशे में होने के कारण अपने कमरे में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई। हम लोग दौड़कर पहुंचे तो देखा कि उन्होंने दाहिनी ओर कनपटी में गोली मार ली है।
विज्ञापन


कमरे में खून फैला था और पास में ही तमंचा पड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस को देकर इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या का कारण नहीं मालूम चल पा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें