फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर के बाहर सोता रहा परिवार चोरों ने माल किया पार

Mon, 17 Jun 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। घर के बाहर परिवार के लोग सोते रहे शातिर कमरे में घुसकर नकदी,जेवर का बक्सा उठा ले गए। परिवार की सुबह नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। घर के पीछे चकमार्ग पर चोरी बक्से खाली पड़े मिले। 112 नंबर की सूचना पुलिस जांच करने पहुंची है। नकदी, जेवरात करीब सवा लाख चोरी हुई है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के हसनापुर सानी गांव निवासी पीतांबर मजदूरी करता है। गर्मी की वजह से परिवार घर के बाहर सोया था। भोर पहर नींद खुलने पर कमरे का दरवाजा खुला देखकर परिवार के होश उड़ गए। कमरे में रखे दोनों बक्से गायब थे। ग्रामीणों ने अल्लीपुर आदमपुर संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे बक्से पड़े पाए।
पीतांबर ने बताया कि करीब रात साढ़े 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती भतीजे को खाना देकर लौटे थे। लौटने के बाद परिवार समेत सभी लोग खाने के बाद बाहर चारपाई डालकर सोये थे। चोर कब चोरी को पहुंच, इसका पता नहीं लग सका। बक्से में कागजात, आठ हजार नकदी, चांदी की दो जोड़ी तोड़िया, एक सोने का लाॅकेट,एक चांदी की हाफ पेटी, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछुआ चोरी हुआ है। 112 नबंर की सूचना पर डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें