फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्मार्ट मीटर लगाने गई बिजली टीम को घेरकर की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत निगम की टीम को बुधवार को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने टीम को घेर लिया और जमकर अभद्रता की। अवर अभियंता की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन नामजद समेत 30 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइनटोला उपकेंद्र के अवर अभियंता अभिषेक शर्मा ने बताया कि वे उपखंड अधिकारी प्रेमचंद्र और प्रवर्तन दल के साथ तुराबअली का पुरवा मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने गए थे। यहां उपभोक्ता कौसरजहां ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मोहल्ले के नसरुद्दीन, मोहम्मद जुनैद समेत 25-30 अन्य लोग मौके पर जुट गए और टीम को घेर लिया।



टीम के साथ गाली-गलौज की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। हालात बिगड़ते देख टीम को बिना मीटर लगाए लौटना पड़ा। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि तीन नामजद समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


... इसलिए उपभोक्ता कर रहे विरोध

बता दें कि स्मार्ट मीटर योजना शुरू होने के बाद से ही कई स्थानों पर विरोध हो रहा है। उपभोक्ताओं को आशंका है कि इससे बिल ज्यादा आएगा, लेकिन निगम अभी तक इस भ्रम को दूर नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें