फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक, खलासी को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक लूटा

विज्ञापन
चालक दिनेश कुमार - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जहरखुरान गिरोह ने शनिवार रात ट्रक चालक और खलासी को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक लूट ले गए। दोनों औंग थाना क्षेत्र में हाईवे पर बेहोश मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक का अर्द्धबेहोशी की हालत में वीडियो बनाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक ने अर्द्धबेहोशी की हालत में ट्रक लूटे जाने की बात कही है।
ग्रामीणों ने रविवार सुबह छिवली से कस्बे की ओर एक होटल के पास दो लोगों को बेहोशी की हालात में देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और अर्द्धबेहोशी में चालक दिनेश कुमार से पूछताछ कर वीडियो बनाया। चालक ने पुलिस को बताया कि उसके साथ खलासी सोहनलाल है।
वह लोग हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहमत दौलतपुर के रहने वाले है और पानीपत का ट्रक चलाते है। वह लोग बिंदकी मिल से धान लादने आ रहे थे। उन्हें करनाल लौटना था।
विज्ञापन

रास्ते में एक ट्रक चालक और उसके अन्य साथियों के साथ खाना पीना हुआ था। उसके बाद उन्हें कुछ होश नहीं है। चालक दिनेश ने बताया कि उसके पास 20 हजार रुपये और टच वाला मोबाइल था।
विज्ञापन

उसका ट्रक, रुपये और मोबाइल बदमाश लूट ले गए है। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि परिचालक बेहोश है। चालक कुछ साफ नहीं बता सका है। यह लोग कानपुर की तरफ से आ रहे थे। वीडियो में कानपुर के यशोदा नगर में खाने की बात बताई है। घटना कानपुर की हो सकती है।

खलासी सोहनलाल- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें