फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तिलक लगाकर डीएम ने किया कन्या पूजन

विज्ञापन
फोटो- 07 प्राथमिक विद्यालय में अधिकारियों व बच्चों के साथ मौजूद डीएम। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
फतेहपुर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत नवरात्र पर कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सोमवार को डीएम रविंद्र सिंह ने प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर विकास खंड तेलियानी पहुंचकर 51 बच्चियों को टीका लगाया और उनके सिर पर चुनरी रखी। इसके बाद सभी कन्याओं को भोजन भी कराया। विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों से पढ़ाई संबंधी जानकारी ली। अफसरों को निर्देश दिए कि किचन शेड और स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें